उत्तराखंड में प्रीतम ने यशपाल आर्य को कराया 2 घंटे इंतज़ार, फिर हुई मुलाक़ात तो आई ये तस्वीर सामने….
देहरादून : चुनावी परिणामों के बाद उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष के साथ उपनेता प्रतिपक्ष का भी चयन कर लिया है। लेकिन नामों की घोषणा होने के साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस में हालात बेकाबू होने लगे है।
दौड़ में शामिल कई नाम और विधायक खुलकर राष्ट्रीय नेतृत्व पर आरोप लगा चुके है। वहीं निर्वतमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने तो गुटबाजी का आरोप साबित होने पर विधायक पद से इस्तीफ़ देने तक का एलान कर दिया है।
दूसरी तरफ एक बड़ी खबर यह भी है नेता प्रतिपक्ष नियुक्त होने के बाद देहरादून पहुंचे यशपाल आर्य ने प्रीतम सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की है। लेकिन इस मुलाकात की यह तस्वीर तो कांग्रेस की कुछ और ही तस्वीर को बयां कर रही है।
आपको बता दें यशपाल आर्य प्रीतम सिंह के आवास पहुंचे तो प्रीतम सिंह घर पे नहीं थे और लगभग 2 घंटे देर से प्रीतम पहुंचे तब तक यशपाल आर्य मौजूद थे प्रीतम के घर पे वही लगभग 1 घंटे दोनों की बंद कमरे में बात भी हुई।
वही दोनों ने इसे शिष्टाचार बताया वही प्रीतम ने 2 घंटे की देरी को लेकर कहा की बार के चुनाव को देखते हुए वो वहां गए थे यशपाल आर्य जी बना बताये आ गए जिसके चलते देर हो गई।
वही दोनों नेताओं ने पार्टी में गुटबाजी और नाराजगी की सिरे से इंकार किया कहा ये केवल कयास मात्र हैं।


More Stories
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा मसूरी मंडल ने अटल जी को किया याद, अटल के आदर्शों पर चलकर भारत को विश्वगुरु बनाने का लिया संकल्प !
जिलाधिकारी ने गुप्त सुचना मिलने के बाद ऑर्डिनेंस गैस सेवा की गाड़ी पर कराई छापेमारी, गैस एजेंसी के कर्मचारी गैस सिलेंडर से गैस चोरी कर बेचते पकडे रंगे हाथ, जिला पूर्ति टीम ने सभी सिलेंडरो को किया जब्त, जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर थाना रायपुर ने मुक़दमा दर्ज़ कर जाँच की शुरू.!
देहरादून की राजपुर पुलिस ने एसओजी की मदद से शातिर जलसाज़ को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने लोगो को झांसे मे लेकर लाखो रुपयों की ठगी की घटना को दिया था अंजाम, पकड़ा गया शातिर आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार बदल रहा था अपने ठिकाने.!