उत्तराखंड में अब मौसम विभाग बोला तीन दिन गर्मी की मार झेलो, फिर पड़ेगी बारिश की फुहार….
देहरादून : उत्तराखंड में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बढ़ने के आसार हैं। वहीं पर्वतीय इलाकों में 20 अप्रैल से फिर बारिश होने की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शुक्रवार शाम को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत कुछ पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। 17 से 19 अप्रैल तक अब पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। बारिश के आसार नहीं हैं। चटक धूप खिलेगी, जिससे गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
वहीं 20 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बाकी पर्वतीय जिलों में भी गर्जन के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। जबकि राज्य के मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत नहीं रहेगी। मौसम शुष्क रहेगा। फिल्हाल मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।


More Stories
15 अगस्त को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’ डीएम ने दिए निर्देश,बाल लिंगानुपात में सुधार और बेटियों के प्रति सकारात्मक सामाजिक वातावरण बनाने की पहल.!
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !