
देहरादून: सीएम ने कहा कि विभाग की ओर से सभी यात्रियों से अपील की जा रही है कि जो भी यात्री चारधाम यात्रा पर आना चाहता है वह अपना पंजीकरण जरूर कराएं, जिससे उन्हें यात्रा में परेशानी का सामाना न करना पड़े।
चारधाम यात्रा नौ मई से विधिवत शुरू होगी। तैयारियों को लेकर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (पर्यटन) पूजा गब्र्व्याल ने सोमवार को आईएसबीटी ट्रांजिट कैंप पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
इस बार यात्रा में दस मई को गंगोत्री, यमनोत्री और केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे। बारह मई को बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय है। चारधाम यात्रा तैयारियों को पर्यटन विभाग ने अंतिम रूप देना शुरू किया है।
सोमवार को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन पूजा गब्र्व्याल ने आईएसबीटी ट्रांजिट कैंप पहुंचकर तैयारियों को लेकर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चारधाम पर आने वाले यात्रियों के लिए खोले जा रहे पंजीकरण काउंटर का लेट निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से सभी यात्रियों से अपील की जा रही है कि जो भी यात्री चारधाम यात्रा पर आना चाहता है वह अपना पंजीकरण जरूर कराएं, जिससे यात्रा में परेशानी का सामाना न करना पड़े। चारधाम वाली भीड़ से बचा जा सके।
बताया कि पंजीकरण ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही माध्यम से किया जा सकता है। सरकार की ओर से लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, अब इसे सिर्फ अंतिम रूप दिया जा रहा है। नौ मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप से चारधाम यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

More Stories
देहरादून पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो दर्ज़ेन से ज्यादा आरोपियों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी लगातार अदालत को कर रहे थे गुमराह,कोर्ट से जारी वारंटो को प्रेमपत्र समँझकर उड़ा रहे थे अदालत की खिल्ली.!
कोटद्वार पुलिस ने सुनार को चुना लगाने वाले तीन शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी नकली सोने के सामान बे बदले असली ज़ेवर लेकर देते थे ठगी को अंजाम, पकडे गये आरोपी राजस्थान के है शातिर ठग.!
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित पंवार ने विधायक सहसपुर पर लगाये गंभीर आरोप, विधायक रहते शीशम बाड़ा कूड़ा घर का विरोध ना करने पर उठाया सवाल, जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रही है भाजपा सरकार -अमित पंवार.!