उत्तराखंड में सीएम धामी करेंगे रुद्रप्रयाग एवं टिहरी गढ़वाल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण, केदारनाथ में फसें यात्रियों को SDRF ने निकालना किया शुरू……
देहरादून: उत्तराखंड में सीएम धामी ने कहा *जनपद रुद्रप्रयाग एवं टिहरी गढ़वाल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण करूंगा।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में फंसे स्थानीय लोगों व पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने हेतु हम निरंतर प्रयासरत हैं।
श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग से भीमबली के बीच पैदल मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों को एसडीआरएफ की टीमों के द्वारा दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होकर वैकल्पिक मार्ग बनाकर यात्रियों को सुरक्षित रूप से निकाला जा रहा है।

More Stories
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी