उत्तराखंड में सीएम धामी हरिद्वार में संतो के बीच, इस भवन का किया लोकार्पण….
हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भूपतवाला हरिद्वार में नकलंक धाम के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया एवं श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह धाम सेवा के धाम से जाना जाएगा।
उन्होंने प्रदेश वासियों एवं कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न राज्यों से आये लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामनवमी के मौके पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो रहा है, यह शुभ संयोग और सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कथा सुनने का अवसर सौभाग्यशाली लोगों को ही मिलता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है। मई में उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा शुरू होगी। चारधाम यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आयेंगे। राज्य सरकार सुरक्षित चार धाम यात्रा को लेकर संकल्पवध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि चार धाम यात्रा में आने वाले हर एक यात्री को बेहतर से बेहतर सुविधा मिल सके, इसके लिए उच्च स्तरीय बैठक की जा चुकी है। देवभूमि उत्तराखंड “अतिथि देवो भवः”के ध्येय वाक्य को अपनाकर सुरक्षित चार धाम यात्रा के लिए तैयार है, इसके लिए सभी व्यवस्था कर दी गई है।
कार्यक्रम में आयोजनकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, नकलंक धाम के संस्थापक स्वामी राजेंद्र दास, जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पांडे, एसएसपी डॉ योगेंद्र रावत, संतगण एवं श्रद्धालु मौजूद थे।


More Stories
हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने फ़र्ज़ी रक्त दान शिविर लगाकर लहू का व्यापार करने वाले पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार,.पकडे गये आरोपी ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले लोगो से रक्त दान कराकर बेचते थे महंगे दामों मे,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से भारी मात्रा मे खून किया बरामद, पुलिस ने आरोपियों के वाहनों को भी किया सीज़,
एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से अन्तर्राज्यीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में,ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल खुलासा,घटना को अजांम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 4 नेपाली मूल के अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई लाखों रू0 कीमत की ज्वेलरी हुई बरामद,गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के है अपराधी, सुनियोजित तरीके से रैकी कर देते थे नकबजनी की घटनाओं को अजांम.!
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा मसूरी मंडल ने अटल जी को किया याद, अटल के आदर्शों पर चलकर भारत को विश्वगुरु बनाने का लिया संकल्प !