उत्तराखंड में तो निकाय चुनाव अक्टूबर में जाकर होंगे, जल्द बढेगा प्रशासको का कार्यकाल…..देहरादून: उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वोटर लिस्ट में छूटे हुए सभी नामों को जोड़ा जा रहा है और तमाम खामियों को दुरुस्त किया जा रहा है। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।माना जा रहा सरकार जल्द प्रशासक का कार्यकाल बढ़ा देगी वही इसके अलावा प्रदेश में निकाय चुनाव अक्टूबर से पहले नहीं होने वाले।
प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का पिछले साल 2 दिसंबर को कार्यकाल समाप्त होने के बाद अभी तक चुनाव नहीं हो पाए हैं।
आपको बता दें कि एक्ट के हिसाब से यह प्रशासक दो जून यानी छह माह तक के लिए ही तैनात हो सकते हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता 6 जून तक लागू है। लिहाजा, निकाय चुनाव इससे पहले नहीं हो पाए हैं।
ओबीसी आरक्षण लागू करने, निकायों में परिसीमन, पदों का आरक्षण जारी करने आदि कार्यों के लिए कम से कम दो माह का और समय चाहिए। छह जून को आचार संहिता खत्म होने के बाद ही इस पर काम आगे बढ़ सकेगा।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर