उत्तराखंड उपचुनाव में कुमारी शैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भेजा पत्र, जीत के लिए एकजुट होकर प्रचार में जुटें……
देहरादून: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि पत्र में प्रदेश प्रभारी ने कहा, कांग्रेस हमेशा ही शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ों, गरीबों की हिमायती रही है।
बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को एकजुट होकर चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाने के लिए कहा है। इस संबंध में उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिला, ब्लॉक और महानगर अध्यक्षों को पत्र भेजा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करने के साथ ही कांग्रेस की गारंटियों को जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि पत्र में प्रदेश प्रभारी ने कहा, कांग्रेस हमेशा ही शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ों, गरीबों की हिमायती रही है। पार्टी ने उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से आम जनता के बीच जाकर उनकी कठिनाइयों को जाना और जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाया है।
राहुल गांधी ने पूरे देश में पत्र यात्रा कर भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देश की जनता को जगाने का काम किया। जिसका लाभ पार्टी को लोकसभा चुनाव में मिला। देश में बेरोजगारी, महंगाई, और भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को न्याय दिलाने का काम करेगी। उपचुनाव में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटना होगा। दोनों सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी।


More Stories
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही कांग्रेस – गणेश जोशी
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
विश्व फिज़ियोथेरेपी दिवस के अवसर पर डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा में विशेष अभियान का आयोजन, मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य, गतिशीलता एवं जीवन की गुणवत्ता को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य