उत्तराखंड में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में जा रहे वाहन की बाइक सवार युवकों से हुई टक्कर, हादसे में एक युवक का कटा पैर, दूसरा गंभीर…..
हरिद्वार: जिला मुख्यालय से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए रुड़की भेजी जा रही फॉर्च्यूनर कार से बाइक सवार दो युवकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक का पैर कट गया। जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई हैं। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
हादसा सिडकुल थानाक्षेत्र के रोशनाबाद में हुआ है।पुलिस के मुताबिक, तेलीवाला गांव निवासी मोहित और शाहरुख टाइल्स-पत्थर लगाने का काम करते हैं। रोजाना की तरह दोनों शनिवार की सुबह गांव से काम के लिए रोशनाबाद की ओर आ रहे थे।
एआरटीओ कार्यालय के पास फॉर्च्यूनर कार से उनकी टक्कर हो गई। आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत होने के चलते दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में मोहित के दाहिने पैर का नीचे का हिस्सा कट गया जबकि शाहरुख के सिर में चोट आई है।
हादसे की सूचना पर पुलिस ने दोनों को नजदीक के अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत देखते हुए मोहित और शाहरुख को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिस फॉर्च्यूनर कार से हादसा हुआ है, वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए रुड़की भेजी जा रही थी। दोनों घायलों का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप