
काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ साहू निवासी बलजीत सिंह ने कुंडा पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि बीती 23 अगस्त को उसके बेटे गुरमीत सिंह को कप्तान सिंह उर्फ लवली नाम के एक व्यक्ति ने फोन पर अभद्रता करते हुए घर से बाहर न निकलने की धमकी दी। इसके बाद रक्षपाल सिंह, कप्तान सिंह, आरिफ, विक्रम सिंह, रोहित व गुरप्रीत सिंह 10-12 अज्ञात लोग के साथ लाठी-डंडे, तलवार व तमंचों से लैस होकर उसके घर के गेट को पीटने लगा। तब उसने अपने चाचा जसवीर सिंह को फोन करके घटना की जानकारी दी। चाचा ने दबंगों को डांटकर भगा दिया। हमलावर परिवार को जान से मारने की धमकी देते भाग गए। गौरा गांव के लोगों ने चोर समझकर शोर मचाया तो हमलावर हल्दुआ गांव की ओर भाग गए।

More Stories
केंद्र सरकार के निर्देश पर कामगार महिलाओ की कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर हुई अहम बैठक,
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शातिर नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त के कब्जे से लगभग साढे 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.28 ग्राम स्मैक बरामद
मादक पदार्थों की तस्करी मे लिप्त एक अभियुक्त को थाना राजपुर तथा एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 80 लाख रू0 मूल्य की 259 ग्राम स्मैक की बरामद