
देहरादून। परिवहन विभाग में सात अधिकारियों के प्रमोशन होने के बाद उन्हें इधर से उधर किया गया है। इनमें देहरादून के चर्चित आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई भी शामिल हैं जिन्हें अब पौड़ी जनपद में भेजा गया है। दिनेश चंद्र वही अधिकारी हैं जिन्हें मुख्यमंत्री ने देहरादून आरटीओ के औचक निरीक्षण के बाद निलंबित कर दिया था एवं बाद में काफी नाटकीय तरीके से उनकी इसी पद पर बहाली भी हो गई थी। पूरा प्रकरण काफी चर्चाओं का केंद्र बना था लेकिन इस प्रकरण में पठोई अपना कद शासन प्रशासन में साबित करने में कामयाब रहे थे।
अन्य तबादलों में राजीव मेहरा उप परिवहन आयुक्त देहरादून, देहरादून एआरटीओ प्रशासन द्वारिका प्रसाद को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अल्मोड़ा, सुनील शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून बनाया गया। वह अब तक आरटीओ परिवर्तन की जिम्मेदारी देख रहे थे। शैलेश तिवारी को अल्मोड़ा से संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून बनाया गया। जबकि गुरदेव सिंह अल्मोड़ा प्रवर्तन से संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा बनाये गए।
नवीन कुमार सिंह को एआरटीओ पिथौरागढ़ से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश