हिमांशु गौड़(राष्ट्रीय दिया समाचार)सेलाकुई
*वन क्षेत्र से लकड़ी तस्कर ने खेर के आठ पेड़ों को अवैध रूप से काट डाला सोया रहा वन विभाग*
भूमि संरक्षण वन विभाग की झांझरा रेंज के अंतर्गत राजावाला में लकड़ी तस्करों ने आरक्षित वन क्षेत्र में खैर के आठ पेड़ों का अवैध पातन किया गया। पेड़ काटने के बाद लकड़ी को भी ठिकाने लगा दिया गया है। रात के अंधेरे में एक साथ खैर के आठ पेड़ों का सफाया होने से वन विभाग की रात्रि गश्त पर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं। आपको बता दें वही घटना का होना वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठने लाजिमी है, वहीं डीएफओ देहरादून ने बताया कि अपराधियों की धड़पकड़ के लिये टीम गठित की गयी है, जल्द ही वन तस्कर गिरप्तार किया जायेगा।

More Stories
उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन अधिकारियों के तबादले, सरकार ने 24 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹353.93 लाख की धनराशि
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण