March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

आरक्षित वन क्षेत्र मे बेखौफ लकडी तस्करो की कारस्तानी, बहुमुल्य खौर के आठ पेडो पर चला डाला आरा।

हिमांशु गौड़(राष्ट्रीय दिया समाचार)सेलाकुई

*वन क्षेत्र से लकड़ी तस्कर ने खेर के आठ पेड़ों को अवैध रूप से काट डाला सोया रहा वन विभाग*

भूमि संरक्षण वन विभाग की झांझरा रेंज के अंतर्गत राजावाला में लकड़ी तस्करों ने आरक्षित वन क्षेत्र में खैर के आठ पेड़ों का अवैध पातन किया गया। पेड़ काटने के बाद लकड़ी को भी ठिकाने लगा दिया गया है। रात के अंधेरे में एक साथ खैर के आठ पेड़ों का सफाया होने से वन विभाग की रात्रि गश्त पर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं। आपको बता दें वही घटना का होना वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठने लाजिमी है, वहीं डीएफओ देहरादून ने बताया कि अपराधियों की धड़पकड़ के लिये टीम गठित की गयी है, जल्द ही वन तस्कर गिरप्तार किया जायेगा।

You may have missed

Share