
राजेन्द्र शिवाली का बेबाक आईना। ( राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग की लालढांग रेंज के सिगडडी, चिल्लरखाल जंगलात चौकी के रास्ते दो छोटे ट्रकों में भरकर लकड़ी पड़ाव के एक बहुचर्चित ठेकेदार द्वारा लाई जा रही लाखों रुपए की सागोन की डाटों को क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर कलालघाटी पुलिस द्वारा पकड़ा गया। बताते हैं कि इन ट्रकों को बाद में पुलिस द्वारा जंगलात के ही एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पुलिस चौकी में फोन करने पर छोड़ दिया गया। सागोन की लगभग 40 से अधिक ये डांटे सिगडडी के जंगल से वन विभाग के ही कर्मचारियों के संरक्षण में खुलेआम लाई जा रही थी। वन विभाग की एक कार ट्रकों की सुरक्षा में पीछे पीछे चल रही थी। मजेदार बात यह है कि चिल्लरखाल चौकी पर तैनात वन कर्मियों ने डाटों से भरे ट्रकों को निकलने के लिए पहले ही बैरियर खोल दिया था। यह मामला गत माह का बताया जा रहा है, जो अब तूल पकड़ने लगा है। पूलिस द्वारा पकड़ी गई करीब 40 से अधिक इन सागोन की डाटों की सीसीटीवी की फुटेज मौके से वन विभाग की एसडीओ मेडम लेकर जा चुकी हैं।
चर्चा है कि लकड़ी पड़ाव के इस बहुचर्चित ठेकेदार के जंगली अधिकारियों के साथ काफी घनिष्ठ संबंध हैं और यह ठेकेदार अक्सर इन अधिकारियों की जी हुजूरी में वहां देखा जा सकता है। चर्चा तो यहां तक है कि यह ठेकेदार उच्च अधिकारियों को खुश रखने के लिए शराब और कवाब भी उनकी खिदमत में पेश करता है। हालांकि इस मामले की जांच शुरु हो गई है, लेकिन क्षेत्र के लोगों ने मामले की लीपापोती न कर उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पाए जाने वाले भ्रष्ट अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही जांच प्रभावित न हो, उस अधिकारी का तत्काल यहां से तबादला किया जाना चाहिए। ऐसा न करने पर क्षेत्रीय जनता ने जंगल में पेड़ों का अवैध कटान कर रहे ठेकेदार और करवा रहे वन विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आन्दोलन शुरू किया जायेगा।

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !