
ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 को सार्थक बनाए जाने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में जनपद में नियुक्त एसओजी व थाना गुप्तकाशी पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु नियुक्त किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुए सुरागरसी व पतारसी कर गत दिवस दिनांक 07-12-2025 (रविवार) को चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत उसके कब्जे से 140 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस पर अभियुक्त विरुद्व थाना गुप्तकाशी पर मु.अ.सं. 39/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को आज मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*नाम पता अभियुक्त -*
भीम सिंह पुत्र श्री जगत सिंह निवासी ग्राम ताल जामण, पोस्ट बड़ेथ थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग।
*पुलिस टीम का विवरण -*
1- निरीक्षक गुमान सिंह नेगी, प्रभारी एसओजी रुद्रप्रयाग
2- उपनिरीक्षक हर्षमोहन, थाना गुप्तकाशी
3- हेड कांस्टेबल भक्तदर्शन, थाना गुप्तकाशी
4- कांस्टेबल 29 रविंद्र सिंह, एसओजी रुद्रप्रयाग
5- कांस्टेबल 180 विनय पवार, एसओजी रुद्रप्रयाग

More Stories
नैनीताल पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर AI से अश्लील वीडियो की धमकी व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ का कड़ा संदेश धर्मांतरण किसी भी कीमत पर नहीं होगा बर्दाश्त, अपराधियों पर होगा सीधा ओर सटीक प्रहार !
रेरा पोर्टल से जुड़ेगा मानचित्र स्वीकृति सिस्टम,अब अवैध निर्माण पर दिखे सख्ती के संकेत,भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क पर पुनर्विचार के निर्देश, आवास विभाग के अधिसूचित क्षेत्र में पंचायतों का नक्शा पास करने का अधिकार खत्म,अवैध निर्माण और अनियमित कॉलोनियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रेरा और प्राधिकरणों के बीच समन्वय बढ़ाया जाएगा- डॉ. आर. राजेश कुमार !
रुद्रप्रयाग पुलिस ने ढूढ ली भूसे के ढेर मे सुई, होटल के एक विज़ीटिंग कार्ड से पता लगा लिया पर्स मालिक का पता ,अगर आपकी नीयत में खोट न हो तो किसी की मदद करना उतना कठिन भी नहीं – निहारिका तोमर sp रुद्रप्रयाग