
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त उत्तराखंड” के विजन को साकार करने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना पुलभट्टा पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए, 84 लाख की अफीम के साथ दो अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर रात मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र पुलभट्टा में दबिश दी। इस दौरान मोटरसाइकिल UP25-DH-8395 से अफीम की तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान
1. चमन प्रकाश उर्फ लखविंदर पुत्र पूरनलाल, निवासी ग्राम गेलाटांडा थाना नवाबगंज, जिला बरेली (उ.प्र.), उम्र 30 वर्ष
2. महावीर पुत्र रामचन्द्र, निवासी ग्राम सल्लन नगर थाना बिनावर, जिला बदायूं (उ.प्र.), उम्र 28 वर्ष
के रूप मे हुईं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.042 किलोग्राम अफीम बरामद की, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 84 लाख रुपये आंकी गई है।
पकडे गई आरोपियों ने पूछताछ मे बताया कि वे यह अफीम डालचन्द्र निवासी ग्राम नवदिया, थाना बमौरा, जिला बरेली (उ.प्र.) से लाए थे। पुलिस अब अन्य अपराधियों की तलाश में जुट गई है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पुलभट्टा पर FIR संख्या 149/2025, धारा 8/18/60 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
*बरामदगी*
➡️ 7.042 किलोग्राम अफीम
➡️ मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या UP25-DH-839
*पुलिस टीमें शामिल*
🔹 एसटीएफ कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर
प्रभारी निरीक्षक एम.पी. सिंह, उ.नि. के.जी. मठपाल, अपर उ.नि. प्रकाश भगत, हे.कानि. जगपाल सिंह, हे.कानि. रियाज अख्तर, हे.कानि. रविन्द्र सिंह, हे.कानि. गोबिन्द सिंह
🔹 थाना पुलभट्टा पुलिस
थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, उ.नि. दिनेश चन्द भट्ट, अ.उ.नि. प्रताप सुयाल, का. महेन्द्र सिंह
👉 एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की नशा माफियाओं पर यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More Stories
16 मई से 17 मई तक Weekend पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु देहरादून पुलिस का विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
एसएसपी देहरादून ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी, वर्तमान में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गयी कार्यवाहियों की सर्किलवार समीक्षा, वांछित/ईनामी/पेशेवर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश
पूर्व सैनिक के साथ मार-पीट करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार