सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
हल्द्वानी। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून और सहायक निदेशक डेरी विकास नरेंद्र सिंह डुंगरियाल को निलंबित कर दिया गया है। डेरी निदेशक संजय कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले साल जनवरी में दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून में फुल क्रीम दूध का सैंपल वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लिया था। इस सैंपल की खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला रुद्रपुर में जांच हुई थी, इसकी रिपोर्ट में दूध मानको पर खरा नही उतर पाया था सैंपल लिये गये दूध मे खतरनाक तत्व मिलने के बाद इसको लेकर दायर वाद में नरेंद्र सिंह डुंगरियाल को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम- 2006 के उल्लंघन किए जाने के क्रम मे पचास हजार की शस्ति आरोपित की गई है। उक्त क्रम में ही नरेंद्र के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। डंगुरियाल के दोषी पाए जाने की स्थिति में दीर्घ शस्ति दिए जाने की प्रबल संभावना है। आदेश में कहा गया है कि इसी क्रम में डुंगरियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निदेशालय डेरी विकास से सम्बद्ध किया जाता है।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त