
मोहित अरोरा (राष्ट्रीय दिया समाचार) रुद्रपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद उधमसिंहनगर, मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार, जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस व एसटीएफ कुमाऊं टीम ने साथ मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 07/06/2025 को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस व STF कुमाऊ टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान, अभियुक्त धर्मवीर गंगवार पुत्र सोहनलाल को गांधी पार्क के गेट नंबर के पास, निकट डीडी चौक, रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया।
➡️ अभियुक्त के कब्जे से 135 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसका शुद्ध वजन 133 ग्राम है।
अभियुक्त धर्मवीर गंगवार के विरुद्ध थाना रुद्रपुर में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी:*
➡️ कुल 135 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) मय पन्नी के (शुद्ध वजन 133 ग्राम)
*अभियुक्त का विवरण:*
➡️ धर्मवीर गंगवार पुत्र सोहन लाल निवास: ग्राम निस्बी, पोस्ट भैसोड़ा, थाना मिलक, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश उम्र: 55 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
* SHO मनोज रतूड़ी
* SSI नवीन बुधानी
* SI दीपक बहुगुणा
* SI कृष्ण गोपाल मतपाल (STF)
* अपर उ0नि0 जगवीर शरण (STF)
* का0 वीरेंद्र चौहान (STF)
* का0 मोहित जोशी (STF)
* कां0 ताजबीर शाही
* कां0 यशपाल मेहता

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति