September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

ऋषिकेश मे पर्यटक की गंगा मे डूबने से मौत , झारखंड से आये थे गंगा स्नान करने

रिपोर्ट = राजीव शास्त्री बहादराबाद

हरिद्वार झारखंड से हरिद्वार ऋषिकेश गंगा स्नान व मंदिरों के दर्शन करने आए परिजनों के साथ वन विभाग से अवकाश प्राप्त एक व्यक्ति की जानकी पुल के निकट गंगा स्नान करते हुए पांव फिसल जाने के परिणाम स्वरूप सिर में चोट लगने से मौत हो गई। राजकीय चिकित्सालय में मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि रामकृष्ण यादव 76 वर्ष पुत्र झम्मन यादव निवासी बारी साखी थाना गिद्धौर जिला चतरा झारखंड जो कि परिवार जनों के अतिरिक्त गांव के 70 लोगों के साथ बस द्वारा हरिद्वार ऋषिकेश घूमने आए थे, और वह रविवार की सुबह 6:00 बजे जब वह जानकी पुल के निकट गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, कि अचानक उनका पांव फिसल गया। जिसके कारण उनके सिर में चोट लगी और उन्हें उपचार के लिए ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय परिजन लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share