देहरादून। श्मशेरगढ़ के सैनिक एन्क्लेव में सुबह एक घर के पीछे गुलदार दिखने से लोग दहशत में आ गए। गुलदार ने खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति पर हमले की भी कोशिश की। युवक ने भागकर जान बचाई। लोगों ने हल्ला मचाकर गुलदार को भगाया। गुलदार की एक खेत में घेराबंदी की गई है। गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। हालांकि गुलदार झाड़ियों में कहीं छिप गया। श्मशेरगढ़, बालावाला क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गुलदार की धमक से दहशत है। यहां पिछले कई दिन से कालोनियों में गुलदार देखा जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वन विभाग की टीम पिछले तीन दिन से इस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है। सूचना पर जहां भी वन विभाग की टीम पहुंचती है, गुलदार वहां से गायब हो जाता है। रायपुर रेंज के रेंजर राकेश नेगी ने बताया कि क्षेत्र में दो गुलदार होने की आशंका है। नजर आने पर ट्रैंकुलाइज कर उसे पकड़ने की तैयारी चल रही है वही रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि लोगो की सुरक्षा के लिए चीता पुलिस के साथ साथ पुलिस फोर्स को भी उस क्षेत्र मे तैनात कर दिया गया है और मे खुद मौके जाकर लोगो को उनकी इस परेशानी मे हर संभव मदद देने के लिए आश्वस्त करके आया हू

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त