
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
आज देहरादून कि कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के नया गाँव चौकी पर सूचना प्राप्त हुयी की आसन नदी झूला पूल के नीचे एक व्यक्ति का शव पडा हुआ है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर व चौकी प्रभारी नयागाँव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। मौके पर आसन नदी झूला पूल के नीचे पडे व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो उक्त व्यक्ति का नाम पता महेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी भूडपुर नयागाँव कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 32 वर्ष के रुप में हुयी, जिस सम्बन्ध में कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून पर गुमशुदगी क्रमाँक 20/2026 दिनाँक 20-03-2026 को पंजीकृत है, जिसके परिवारजनों को सूचित कर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। मौके पर mobile forensic van को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी की गई, मृतक की तलाशी में उसकी जेब से एक ब्लेड तथा सल्फास की गोली मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डॉक्टरों द्वारा जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु होने का संदेह व्यक्त किया गया है। Co मसूरी जगदीश पंत ने बताया कि मृतक डंपर चालक का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसके पास कोई काम नहीं था तथा वह ज़्यादा शराब पीने लगा था
*मृतक का नाम पता :-*
1-महेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी भूडपुर नयागाँव, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष

More Stories
उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत अधिकारी के सम्मान में किया गया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, एसएसपी देहरादून ने उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
गुरु पूर्णिमा पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी माता, गुरुजनों एवं संतों का लिया आशीर्वाद, कहा– मां ही जीवन की प्रथम गुरु
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वाधान में सफाई कर्मचारियों का नगर निगम में धरना 10 वें दिन भी जारी