
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल भ्रमण के दौरान दो पहिया वाहन चालक की समस्या का संज्ञान लेते हुए हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उनके लिए वाहन पार्किंग का स्थान निर्धारित किया जाये।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के नैनीताल भ्रमण के दौरान दो पहिया वाहन चालकों ने उन्हें बताया कि शहर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कोई सामान लेने या दवा की दुकानों पर दवा खरीदने के लिए कोई व्यक्ति 5 मिनट के लिए भी सड़क के किनारे पर अपना वाहन खड़ा करता है तो उसका वाहन यातायात पुलिस द्वारा लॉक कर दिया जाता है। उनका कहना था कि शहर में कोई भी ऐसा स्थान नहीं है जहां वह अपना दो पहिया वाहन खड़ा कर सकें। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उनके लिए वाहन पार्किंग का स्थान निर्धारित किया जाये और जब तक पार्किंग का स्थान निर्धारित नहीं होता तब तक दुपहिया वाहन चालकों को छूट देते हुए उनके लिए समय सीमा या उचित स्थान पार्किंग हेतु उपलब्ध करवाया जाए ताकि लोग अपने दोपहिया वाहनों को खड़ा कर दुकानों से आवश्यक वस्तुएं खरीद कर अपने घर जा सके l

More Stories
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा,सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, फेक न्यूज पर अंकुश और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर दिया जोर,स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक पहचान दिलाने में डिजिटल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण.!
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित* *पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी.!
बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की नौबत, समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द,105 शिकायतें, कई गंभीर मामले; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश.!