
सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया सनचार ) नैनीताल
*एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा* ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियो को अपने अपने थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर *ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही* करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
जिस आदेश के अनुपालन में *थाना भीमताल क्षेत्र में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया स्टंटबाजी करने* की शिकायत मिलने पर *थानाध्यक्ष भीमताल विमल कुमार मिश्रा* के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति मो साबिर पुत्र मो ज़ाकिर निवासी गोरखपुर भीमताल जिला नैनीताल उम्र 20 वर्ष को थाने लाया गया और उसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए *उसके वाहन संख्या UK04AF4693 स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत चलानी कार्यवाही कर वाहन को सीज* किया गया है।
युवक की काउंसलिंग की गई और उसे भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई।साथ ही साथ नैनीताल पुलिस ने अपील-करते हुए कहा की नैनीताल पुलिस सभी युवाओं से अपील करती है कि वे रैश ड्राइविंग और स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें, जिससे न केवल उनकी जान बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम मे न पड़े। यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित रहे।

More Stories
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद
मसूरी मे जाम से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने की बड़ी पहल, अब रिक्शाओ की जगह दोड़ेंगे ई रिक्शा वाहन, एस डी एम मसूरी की निगरानी मे हुआ ई रिक्शा का सफल ट्रायल !