February 18, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर मे मदरसे के कारी का सामने आया गज़ब कारनामा,पांच साल मे बेच दिये सैकड़ो चोरी के वाहन,बुढ़ाना पुलिस ने मुख्य आरोपी मेहरबान को साथी सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल !

मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने झिंझाना के गांव कोताना मदरसे के कारी मेहरबान अली सहित अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच लाख रुपये नकद , चार ट्रक, दो बाइक, आठ फर्जी आधारकार्ड, छह आरसी, एक मोबाइल व फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। दोनों आरोपी चोरी किए गए और फाइनेंस कराकर खरीदे गए वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर बदल कर फर्जी कागजात के आधार पर दूसरे राज्य से पंजीकृत कराकर बेचते थे।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि बुढ़ाना पुलिस ने खतौली तिराहे पर चेकिंग के दौरान आरोपियों को एक ट्रक में जाते हुए गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम मेहरबान अली उर्फ कारी व अफजाल निवासी मोहल्ला शाहघासी दरवाजा थाना झिंझाना जनपद शामली बताया।पुलिस को चेकिंग के दौरान ट्रक के कागजात चेक करने पर फर्जी पाए गए। पूछताछ के बाद पुलिस को आरोपियों की निशानदेही पर भसाना चीनी मिल के बाहर सड़क किनारे खड़े तीन अन्य ट्रक, दो बाइक व अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए। आरोपियों से पांच लाख रुपये बरामद हुए। यह रुपये ट्रक बेचने से मिले थे।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार मेहरबान जनपद शामली के झिंझाना के गांव कोताना में एक मदरसे में कारी है। अफजाल फर्जी आरसी बनाने का काम करता था। दोनों मिल कर चोरी किए हुए व फाइनेंस वाले ट्रकों को खरीद कर उनके फर्जी कागजात दूसरे राज्य से बनवा कर वाहनों को पूरे दाम में बेचते थेे। आरोपियों का कहना है कि वह काफी वाहनों को बेच चुके है। वह पांच साल से यह कार्य कर रहे है।

एसएसपी ने कहा कि इस कार्य में परिवहन विभाग का भी एक कर्मचारी आरोपियों से मिला है। इसकी जांच की जा रही है। धोखाधड़ी के इस तरह के कार्य में दोनों आरोपी पहले नही पकड़े गए। मेहरबान के खिलाफ दिल्ली, करनाल व झिंझाना में विभिन्न धाराओं के चार मामले दर्ज है।एसएसपी ने खुलसा करने वाली पुलिस टीम को 20 हज़ार रूपये ईनाम देने की घोषणा भी की

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

*1.* प्र0नि0 सुभाष अत्री थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 ललित कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 सन्दीप कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 आशीष कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*5.* है0का0 285 नीरज त्यागी थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*6.* है0का0 136 अमरदीप थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 93 संजय कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*8.* का0 1206 विजय कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*9.* का0 1377 नकुल सांगवान थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

 

 

You may have missed

Share