
देहरादून: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। इंदौर में लोकसभा चुनाव काउंटिंग के दिन आज एक साथ तीन रिकॉर्ड बन गए हैं। बीजेपी का सबसे ज्यादा वोट पाने का, देश में बड़ी जीत हासिल करने और NOTA का देश में सबसे वोट पाने का।
वोटों की बात करें तो अब तक 11.60 लाख से ज्यादा वोट मिल गए हैं। पिछली बार 10.68 लाख वोट मिले थे। यानी बीजेपी ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस सीट पर मतगणना जारी है।
दूसरा, सांसद शंकर लालवानी की जीत के अंतर का। उन्होंने देश में सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है। जीत का अंतर 9 लाख 59 हजार के करीब पहुंच गया है।
इससे पहले, 2019 में सबसे बड़ी गुजरात की नवसार सीट के नाम पर थी। वहां भाजपा के सीआर पाटिल नवसार सीट से 6.90 लाख वोटों से जीते थे। लालवानी ने आज यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
तीसरा नोटा का है। जिसे पहली बार देश में सबसे ज्यादा करीब 2 लाख वोट मिल गए हैं। यह और बढ़ सकते हैं। अब तक देश में रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम पर था। उसे 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले थे।

More Stories
देहरादून की रायपुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओ का किया खुलासा, चोरी को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई ज्वेलरी की बरामद, पकडे गए आरोपी घरो मे पेंट पुताई की आड़ मे देते थे चोरी की घटनाओ को अंजाम !
नैनीताल की काठगोदाम पुलिस ने नशे की जड़ पर किया कड़ा प्रहार, पुलिस ने भारी मात्रा मे अवैध के साथ दिलशाद को किया गिरफ्तार,अवैध स्मैक की मंडी बन चुके बरेली से लाकर टम्पू चलाने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक की सप्लाई ,आरोपी से पकड़ी गई अवैध स्मैक की कीमत है करीब 17 लाख, नैनीताल पुलिस ने अब तक करीब सवा चार करोड़ रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,
एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे की कुशल रणनीति का मिला सकारात्मक परिणाम, लक्ष्मण झूला पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार,बांग्लादेशी सनीउर रहमान सत्यसाधू बन कर कर रहा था तीर्थ नगरी ने निवास !