आज प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में आज अवैध मेडिकल स्टोर्स और बिना लाइसेंस क्लीनिक चलाने वालों पर पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। साथ ही इस कार्यवाही के दौरान संयुक्त टीम के साथ हरिद्वार ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती मौके पर मौजूद थी। वही जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्यभर में अवैध गतिविधियों पर सख्त रोक लगाने के आदेशों के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर यह ऑपरेशन हरिद्वार ग्राम रावली महदूद क्षेत्र में चलाया गया।
वही हरिद्वार ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान कई दुकानों में भारी अनियमितताएँ सामने आईं, तो कुछ संचालक जांच की भनक लगते ही दुकानें बंद कर फरार हो गए। टीम ने मौके पर ही कुल 12 मेडिकल स्टोर्स को सीज कर दिया, जबकि कई दुकानों के स्टॉक की विस्तृत जांच ड्रग विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जो भी मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस या गैरकानूनी तरीके से संचालित पाए गए हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही इस संयुक्त अभियान के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और कई अवैध दुकानों के संचालकों ने शटर डाउन कर भागने की कोशिश की। फिलहाल विभागीय टीमें सभी जब्त स्टॉक और दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं, जिसके बाद अगली कार्रवाई तय की जाएगी।

More Stories
लोगों को भरोसे में लेकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला जालसाज़ आया दून पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने अभियुक्त को लुधियाना पंजाब से किया गिरफ्तार
भारी बारिश के बीच भी आमजन की सुरक्षा को मुस्तैद दून पुलिस, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार की जा रही सघन चैकिंग
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – बंशीधर तिवारी