सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
आज दिनांक 22 अक्टूबर 2023 को सीपीयू हल्द्वानी को ड्यूटी के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि STH सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी गेट के पास एक स्कूटी सवार व रोडवेज बस के मध्य एक्सीडेंट से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई है और रोडवेज बस चालक बस को रोड के मध्य ही छोड़कर फरार हो गया है। सूचना पर सीपीयू ड्यूटी पर तैनात हॉक 4 प्रभारी उ.नि. जगत सिंह भंडारी व आरक्षी यातायात पुलिस श्री सुंदर सिंह मौके पर पहुंच कर स्थानीय जनता की मदद से महिला को नजदीकी सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया। चूंकि रोडवेज बस चालक बस को दुर्घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया था जिससे मार्ग के दोनों ओर जाम की स्थिति बनी हुई थी। यातायात को सुचारू करने के लिए सीपीयू कर्मी द्वारा रोडवेज बस को स्वयं चलाकर रोड से सुरक्षित स्थान में खड़ा किया गया। एवं दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी व बस को पुलिस कब्जे में लिया गया।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा