February 19, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उधमसिंह नगर के दिनेशपुर मे पत्नी बनी पनौती ,बहु ने मायके के लोगो को बुलाकर सास को उतारा मौत के घाट, पति पर भी किया जानलेवा हमला !

 

उधमसिंह नगर के दिनेशपुर से रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां पत्नी ने पति से विवाद के बाद मायके के लोगों को बुलाकर सास और पति पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने 70 वर्षीय सास की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना में पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने नामजद तहरीर पर आरोपी पत्नी, उसकी मां, बहन, भाई और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी है।घटना वार्ड चार निवासी प्रसन्नजीत साह का मंगलवार दिन में पत्नी सुरभि से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। शाम को कहासुनी के बाद विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि देर रात सुरभि ने काशीपुर से अपनी मां, बहन, भाई और उनके दो दोस्तों को बुला लिया। मायके वालों के आते ही सुरभि ने उनके साथ मिलकर पति प्रसन्नजीत और सास संध्या साह (70) पर हमला बोल दिया। इसमें घटना में संध्या और प्रसन्नजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां संध्या को मृत घोषित कर दिया गया।फिलहाल पुलिस नर आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज़ कर आरोपियों को हिरासत मे ले लिया है !

You may have missed

Share