
*भैंस के मांस की आड़ में गोकशी कर गौमांस बेच रहे अभियुक्त के गिरेबान तक पहुंचे पुलिस टीम के हाथ*
*उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड हरिद्वार*
दिनांक 04-01-2023 को उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर भैंस के मांस की आड़ में गोकशी कर गौ मांस को बेचने वाले अभियुक्त सलमान पुत्र इलियास निवासी ग्राम तेलीवाला कोतवाली गंगनहर हरिद्वार को 56 किलोग्राम गौ मांस तथा गोकशी उपकरण के साथ दबोचा।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली गंगनहर में मु0अ0सं0 11/23 धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम दर्ज किया गया। अभियुक्त के भाई रहमान की भी तलाश की जा रही है।
*बरामदगी*
1:- लगभग 56 कि0 ग्रा0 गोमांस।
2:- दो लोहे की छुरियां।
3:- एक कुल्हाड़ी।
4:- एक इलेक्ट्रोनिक तराजू।
*गोवंश टीम का विवरण:-*
1:-उ0नि0 आशीष कुमार।
2:-का0 28 प्रवीण सैनी।
3:-का0 874 प्रवीण खत्री।
4:-का0 1306 राजेन्द्र।

More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी