
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार्। राष्ट्रीय राजमार्ग नजीबाबाद रोड पर लाल बत्ती चौक के निकट स्टेशन रोड पर राजकीय इन्टर कालेज की भूमि पर बनाए जा रहे शुलभ शौचालय के निर्माण के विरोध की खबर बेबाक आईना में वायरल होने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने यहां शुलभ शौचालय के निर्माण को निरस्त कर दिया है।
गौर तलब है कि दो दिन पूर्व बेबाक आईना में कालेज की बगल में शुलभ शौचालय के निर्माण से कालेज में पढ़ने वाले छात्रों के स्वास्थ्य पर दूषित वातावरण का प्रभाव पड़ने को लेकर शौचालय का निर्माण छात्र व जनहित में निरस्त करने की मांग जिलाधिकारी से की गई थी। खबर के वायरल होने और कुछ अन्य संगठनों व लोगों द्वारा भी इसका विरोध किए जाने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गौड़ ने इस शौचालय के निर्माण को निरस्त कर दिया है। शुलभ शौचालय का यह निर्णय वार्ड संख्या 15 में पार्षद कविता मित्तल के वार्ड में किया जा रहा था।

More Stories
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र* *12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम.!
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली