-जिलाधिकारी ने लिया खबर का संज्ञान तत्काल गैस वितरित करने के डीएसओ को दिए निर्देश
राकेश डोभाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) चमोली
देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के दूरस्थ गांवों में बीते दो माह से रसोई गैसे न मिलने की खबर प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी की ओर से संज्ञान लेने के बाद उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी चमोली को दूरस्थ गांवों में गैस पहुंचाने के निर्देश दिए जिसके बाद शनिवार को पिंडर वैली भारत गैस नारायणबगड की ओर से उपभोक्ताओं को गैस वितरण शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि आपके अपने न्यू पोर्टल दबी जुबां ने 10 अक्टूबर को देवाल क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में दो माह से रसोई गैस न वितरित होने की खबर को प्रकाशित किया था जिसके बाद जिलाधिकारी की ओर से इसका संज्ञान लिया गया और उन्होंने तत्काल दूरस्थ गांवों के उपभोक्ताओं को गैस वितरित किये जाने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी चमोली को दिये जिसके बाद शनिवार 12 अक्टूबर को गैस एजेंसी की ओर से 40 से अधिक उपभोक्ताओं को गैस वितरित कर दी गई है। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

More Stories
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ “पटवारी” को किया गिरफ्तार,पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों को अवैध स्मैक की बरामद, पकड़ा गया आरोपी युवाओं की नसो मे घोल रहा था नशे का ज़हर !
उप राष्टपति के आने से तुरंत पहले एसएसपी देहरादून ने किये बंपर ताबदले !
जिला सूचना अधिकारी देहरादून के पद पर प्रियंका जोशी ने संभाला कार्यभार,