उत्तराखंड में धामी सरकार के फैसलों का असर, SDG India Index 2023-2024 में उत्तराखंड आया नंबर 1…..
देहरादून: सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने एक और बड़ी सफलता मिली हैं जी हाँ एस डीजी इंडेक्स में नंबर 1 पर पहुंचा हैं उत्तराखंड 2023 में उत्तराखंड चौथे पायदान पर था इससे साफ होता हैं कि उत्तराखंड प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा हैं ये सूचकांक राज्य की प्रगति को बताता हैं आपको बता दें 24 सालो मे ही राज्य ने ये सफलता पाई है पिछले तीन सालो में सीएम धामी के नेतृत्व में लगातार सुधार वादी फैसले हो रहें हैं जिसका असर इसपर दिखाई दे रहा हैं।
नीति आयोग भारत सरकार ने आज शुक्रवार को एसडीजी 2023-24 की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों की कसौटी पर खरा उतरते हुए पूरे देश मे पहला स्थान हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। एसडीजी के सभी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए राज्य सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है।
नीति आयोग ने आज शुक्रवार को 2023-24 की एसडीजी रिपोर्ट जारी की है। रैंकिंग में उत्तराखंड ने सर्वाधिक अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है।
सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद और सहयोग से ये उपलब्धि हासिल हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार के विकासोन्मुखी प्रयासों से आज हमारा प्रदेश अग्रणी राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ा है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य (SDG INDEX) 2023-2024 की रिपोर्ट में उत्तराखण्ड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। राज्य सरकार में केबिनेट के सहयोगियों, शासन प्रशासन के अधिकारियों को भी बहुत बधाई।
हमारी सरकार इकोलॉजी और इकोनॉमी के समन्वय के साथ ‘विकसित उत्तराखण्ड’ की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। राज्य में पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करते हुए सर्वस्पर्शी एवं सर्वांगीण विकास करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
क्या है ये इंडेक्स।
एसडीजी इंडिया इंडेक्स, भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति को ट्रैक करने वाला एक सूचकांक है. यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संकेतकों के एक सेट पर आधारित है. इस सूचकांक से पता चलता है कि भारत सरकार की योजनाओं और हस्तक्षेपों का इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति पर क्या असर पड़ा है. एसडीजी इंडिया इंडेक्स को नीति आयोग साल 2018 से हर साल प्रकाशित कर रहा है. इसे सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI), संयुक्त राष्ट्र, और ग्लोबल ग्रीन ग्रोथ इंस्टीट्यूट के सहयोग से विकसित किया गया।


More Stories
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी पौड़ी ने संभाली तैयारियों की कमान,कांवड़ यात्रा मार्ग से मंदिर परिसर तक किया व्यापक स्थलीय निरीक्षणः सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं को परखा, श्रद्धांलुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश।
राजधानी देहरादून मे फिर गुंजी गोलियों की ताड़तडात, शराब के ठेके पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोग गोली लगने से हुये घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी.!
वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 3 शातिर वाहन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 8 दोपहिया वाहन एवं चोरी की 2 एक्टिवा के पार्ट्स हुए बरामद