August 2, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

अनपढ़ अमान और नवाज़ ने पढ़े लिखो को लगा दिया करीब 50 लाख रुपयों का चुना, फेसबुक पर फ़र्ज़ी सब्ज़ी और फलो की कंपनी बना कर दिया ठगी की घटना को अंजाम, साइबर टीम ने दोनों ठगों को गिरफ्तार के भेजा जेल, खतौली के रहने वाले है दोनों आरोपी !

थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया (फेसबुक) पर फर्जी फल व सब्जी विक्रेता कम्पनी के नाम से पेज बनाकर ग्राहकों से करीब 50 लाख रुपयों से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार।*

*गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे 04 पासबुक, 03 चैक बुक, 09 अदद सिमकार्ड, 03 मोबाइल फोन, 01 लैपटाप आदि बरामद।*

अपर पुलिस महानिदेशक “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक “सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध व थाना प्रभारी थाना साइबर क्राइम के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम द्वारा की गयी कार्यवाही।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित आनलाईल पोर्टल, “प्रतिबिम्ब” पर जनपद मुजफ्फरनगर से फेसबुक पर फल व सब्जी विक्रेता कम्पनी के नाम से पेज बनाकर धोखाधडी करने की शिकायतें प्राप्त हुई। उक्त प्राप्त शिकायतों की थाना साइबर क्राइम द्वारा जांच की गयी तो धोखाधडी की घटना में प्रयोग किये गये मोबाइल नंबर व बैंक खाते जनपद में संचालित मिले। थाना साईबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा और गहनता से जांच कर उक्त धोखाधड़ी की घटना में प्रकाश में आये अभियुक्तगण को दिनांक 13/14.06.2025 की रात्रि को डीएवी पब्लिक स्कूल बालाजीपुरम, नहर पटरी खतौली से गिरफ्तार किया गया हैं। थाना साइबर क्राइम द्वारा अभियुक्तगण के खातों में जमा धनराशि को फ्रीज कराया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1-* अहमद नवाज पुत्र मौहम्मद उमेर नि0 मौ0 काजीयान चौक कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता गली नं0 03 जैन नगर कस्बा व थाना खतौली मुजफ्फरनगर

*2-* अमन पुत्र मौहम्मद चाँद नि0 म0नं0 78 मौ0 काजियान कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर।

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1-* मु0अ0सं0 20/2025 धारा 3(5),318(4),336(3),338,340(2) बीएनएस एवं 66सी, 66डी आईटी एक्ट थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी का विवरण-*

04 पासबुक ,

03 चैक बुक,

09 अदद सिमकार्ड,

03 अदद मोबाइल फोन,

01 अदद लैपटाप मय चार्जर, आदि

 

*पूछताछ का विवरण-*

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम दोनो ने फेसबुक पर Fruit Traders कम्पनी (अमन फ्रूटस कम्पनी , Syed Treading Company Wholesale, Fruit and Vegetable, राइस पोर्टल, Afc Fruit Banana Wholesale) आदि कम्पनी के फर्जी एकाउन्ट / पेज बनाकर अपने मोबाईल नम्बर प्रदर्शित कर कम दाम पर फल व सब्जियों का विक्रय करने के सम्बन्ध में पोस्ट डालते थे, हमारे द्वारा दिये गये मोबाईल नंबरो पर विभिन्न राज्यों के व्यापारियो द्वारा सम्पर्क किया जाता था। हम व्यापारियों को कम दाम पर फल व सब्जी देनें का लालच देकर उनसें अपने खातों में पैसे डलवा लेते थे, तथा उन्हे कोई फल व सब्जी उपलब्ध नही कराते थे। हमनें अपनी फर्मों में महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के पता प्रदर्शित करते थे, जिससे हमलोग पकड में ना आयें। इस प्रकार से हमने वर्ष 2020 से अब-तक करीब 50 लाख से अधिक रूपयों की लोगों से धोखाधडी की है।

 

*अभियुक्तगण द्वारा बनायी गयी फर्जी कम्पनी के नाम-*

*1-* Syed Treading Company Wholesale

*2-* AMAN FRUITS COMPANY

*3-* Fruit and Vegetable,

*4-* RICE PORTAL,

*5-* Afc Fruit Banana Wholesale

 

*अभियुक्तगण के विरूद्ध दर्ज शिकायतों शिकायतों का विवरणः-*

*1-* NCRP ACK No. 22907240046970 DINDIGUL, TAMIL NADU में 11000 रु0 की धोखाधडी

*2-* NCRP ACK No. 31905250077552 AKOLA, MAHARASHTRA में 75000 रु0 की धोखाधडी

*3-* NCRP ACK No. 31905250077616 AKOLA, MAHARASHTRA में 65000 रु0 की धोखाधडी

*4-* NCRP ACK No. 33212240041306 BASIRHAT, WEST BENGAL में 500000 रु0 की धोखाधडी

*5-* NCRP ACK No. 22902250016702 TIRUPPUR, TAMIL NADU में 390000 रु0 की धोखाधडी

*6-* NCRP ACK No. 23003250000443 WEST, TRIPURA में 305000 रु0 की धोखाधडी

*7-* NCRP ACK No. 21511240025347 MALAPPURAM, KERALA में 736429 रु0 की धोखाधडी

*8-* NCRP ACK No. 31103250055073 ANAND, GUJARAT में 40000 रु0 की धोखाधडी

*9-* NCRP ACK No. 21505240007192 MALAPPURAM, KERALA में 1130000 रु0 की धोखाधडी

*10-* NCRP ACK No. 22903250019949 TIRUPUR CITY, TAMIL NADU में 120000 रु0 की धोखाधडी

*11-* NCRP ACK No. 23003250000443 WEST, TRIPURA में 305000 रु0 की धोखाधडी

*12-* NCRP ACK No. 31110240168990 AHMEDABAD CITY, GUJARAT में 50000 रु0 की धोखाधडी

*13-* NCRP ACK No. 21912210202010 AKOLA, MAHARASHTRA में 30000 रु0 की धोखाधडी

*14-* NCRP ACK No. 23005250000657 WEST, TRIPURA में 50000 रु0 की धोखाधडी

*15-* NCRP ACK No. 32105250014171 , MADHYA PRADESH में 20000 रु0 की धोखाधडी

*16-* NCRP ACK No. 22910240079388 , TAMIL NADU में 180000 रु0 की धोखाधडी

 

अभियुक्तगण के विरुद्ध अभी तक 23,81,429/- रुपये की ज्ञात धोखाधडी की शिकायतें दर्ज है तथा थाना साइबर क्राइम द्वारा अन्य शिकायतों/ अभियोगों की जानकारी भी की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त अहमद नवाज उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1-* मु0अ0सं0 348/2021 धारा 419,420,406 भादवि थाना मेडा यमुनानगर कमिश्नरेट प्रयागराज।

*2-* मु0अ0सं0 12/2025 धारा 318(4),316(2),319(2),316(2),61(2) बीएनएस एवं थाना बसिरहाट साइबर क्राइम पश्चिम बंगाल।

*3-* मु0अ0सं0 20/2025 धारा 3(5),318(4),336(3),338,340(2) बीएनएस एवं 66सी, 66डी आईटी एक्ट थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1-* प्रभारी निरीक्षक श्री सुल्तान सिंह, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*2-* निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह , थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*3-* उ0नि0 श्री गौरव चौहान, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*4-* उ0नि0 श्री धर्मराज सिंह , थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*5-* उ0नि0 श्री दीपक कुमार , थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*6-* है0कां0 384 सुनील कुमार, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*7-* है0कां0 719 बालकिशन, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*8-* है0कां0 864 मनोज कुमार, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*9-* है0का0 387 आकाश चौधरी, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर

*10-* कां0 592 राहुल कुमार, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*11-* कां0 934 मोहित कुमार, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

 

You may have missed

Share