विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
आई जी गढ़वाल ने लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन दीपक धारीवाल को सस्पेंड करते हुए मामले की जांच एसएसपी देहरादून को किसी राजपत्रित अधिकारी से कराने के निर्देश दिए हैं
आपको बता दे कि आईजी गढ़वाल ने नव वर्ष के मौके पर रेंज के सभी थानाध्यक्षों को बॉर्डर और संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग करने केनिर्देश दिए थे। लेकिन जब रविवार को वीकेंड के दौरान आईजी ने व्यक्तिगत रूप से थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन को चेकिंग के लिए फोन कर निर्देश दिए मगर थानाध्यक्ष क्लेमनटाउन चेक पोस्ट पर मौजूद नहीं मिले। इसके अतिरिक्त आईजी ने नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पूर्व में दिशा-निर्देश जारी किए थे जिसमे साफ तौर पर हिदायत दी गई थी कि यदि किसी थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना मिलती है या अन्य थाने से आरोपियों की गिरफ्तारी होती है तो संबंधित थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रविवार को राजपुर थाना पुलिस ने कोबरा गैंग के दो विदेशी नागरिकों को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था जो काफी समय से क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र में रह रहे थे। हैरान करने वाली बात यह है कि क्लेमेंटाउन थाना पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी जिससे नशीले पदार्थों की तस्करी पर नकारात्मक रुख सामने आया। आईजी गढ़वाल ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया और थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश