March 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड में वीकेंड पर नैनीताल घूमने का बना रहे प्लान तो पढ़ लीजिए यह अहम जानकारी, हल्द्वानी में रूट डायवर्जन, यह रूट देखकर निकलें।

उत्तराखंड में वीकेंड पर नैनीताल घूमने का बना रहे प्लान तो पढ़ लीजिए यह अहम जानकारी, हल्द्वानी में रूट डायवर्जन, यह रूट देखकर निकलें……

देहरादून: बता दें कि नैनीताल व भीमताल में वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाती है। लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए पुलिस पहले से तैयार है। शनिवार और रविवार को हल्द्वानी में रूट डायवर्जन किया गया है।

रामपुर रोड व बरेली रोड से आने वाले सभी वाहनों को गौलापार बाइपास होकर रवाना किया जाएगा।वीकेंड पर पर्यटकों व अन्य वाहन चालकों को जाम में न फंसना पड़े। इसलिए पुलिस ने नैनीताल व भीमताल जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन किया गया है। सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक नियम प्रभावी रहेगा। एसएसपी प्रह्नाद नारायण मीणा ने लोगों से आग्रह किया है कि रूट प्लान देखकर निकलें और पुलिस को सहयोग करें

नैनीताल व भीमताल में वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाती है। लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए पुलिस पहले से तैयार है। शनिवार और रविवार को हल्द्वानी में रूट डायवर्जन किया गया है। रामपुर रोड व बरेली रोड से आने वाले सभी वाहनों को गौलापार बाइपास होकर रवाना किया जाएगा।

महत्वपूर्ण यह है कि यात्रा रूट में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड व कालाढूंगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गौलापार स्टेडियम में पार्क किया जाएगा। वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल को प्रवेश करेंगे।

You may have missed

Share