
देहरादून
शनिवार को देहरादून जनपद में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों में शिक्षा विभाग द्वारा 10000 व्यक्तियों हेतु निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। जनपद के अधिकांश क्षेत्रों में हुई अतिवृष्टि के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा विद्यालयों में अवकाश का निर्णय लिया गया, किन्तु सूचना समय पर प्राप्त न होने के कारण पीएम पोषण योजना की केन्द्रीयकृत रसोई से विद्यार्थियों के लिए भोजन तैयार किया जा चुका था। ऐसी स्थिति में तत्काल वंशीधर तिवारी, महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी डा० मुकुल कुमार सती को तैयार भोजन से गाड़ियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भेजने के निर्देश दिये गये। मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों मालदेवता कोल्हूपानी, डोईवाला तथा विकासनगर में बाढ़ प्रभावितों के लिए तथा भाऊवाला, आईएसबीटी के समीपस्थ बस्तियों में भोजन पहुंचाया गया।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश