देहरादून
अपनों के साथ त्यौहार तो हर कोई माना लेता है लेकिन त्यौहार के दिन गरीब, बेसहारा और अनाथ बच्चों के साथ खुशियां बांटने का जज्बा हर किसी में नहीं होता। आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी इस बात को भली भांति जानते हैं कि अपने मन की खुशियों को अनाथ बच्चों के साथ साझा करने का एहसास हर सुख से कहीं ज्यादा होता है।इसी सोच के साथ धनतेरस के पर्व पर बंशीधर तिवारी बनियावाला स्थित अनाथ आश्रम पहुंच गए, जहां उन्होंने बच्चों के साथ काफी वक्त गुजारा। खुशियां मनाईं और उपहार बांटे। उन्होंने बच्चों को प्रेरक प्रसंगों से भरी पुस्तकें भी प्रदान की।बच्चों से प्रोमिस भी लिया कि वो इन पुस्तकों को जरूर पढ़ेंगे और इनसे मिलने वाली शिक्षा को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे। सबसे दिलचस्प बात यह है की तिवारी ने वो सारे उपहार भी बच्चों को बांट दिए जो उन्हें दीपावली पर अपने शुभचिंतकों से मिले थे।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप