देहरादून
प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सरखेत के आपदा प्रभावितों से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जल्द उनके समाधान का आश्वासन दिया। प्रभावितों की हर संभव मदद को लेकर मंत्री गणेश जोशी जी ने प्रशासन को भी निर्देशित किया।
मंत्री गणेश जोशी ने इस दौरान सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और स्वस्थ होने पर जल्द ग्रामीणों से मुलाकात की बात कही। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के अस्वस्थ होने की कारण उन्होंने दिपावली के अवसर पर आपदा प्रभावितों के लिए अपनी बेटी व युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के माध्यम से आवश्यक सामान वितरित किए। साथ ही दिवाली की मिठाइयां भेंट की।

More Stories
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार ली समीक्षा बैठक,18 जून तक शत-प्रतिशत फार्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश.!
देहरादून की सेलकुई पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पकड़ा गया आरोपी जादू टोन का खौफ दिखा कर मासूम लोगो के साथ देता था ठगी की घटना को अंजाम,पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 05 लाख रुपयों की नकदी की बरामद, पकड़ा गया ठग खुद ही घरों मे पोटली फेंककर दिखाता था भुत प्रेत का भय.!
समाज के लिए प्रेरणा बनकर उभरी मित्र पुलिस. खून का रिश्ता नहीं था, फिर भी फर्ज निभा गए, एक यूनिट रक्त देकर आरक्षी परमजीत सिंह किसी की जिंदगी बचा गए।”