
मानवअधिकार सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने वार्ड नंबर 35 बल्लूपुर रोड में कार्यक्रम संयोजक मुक्त वर्मा द्वारा आयोजित महिलाओं, छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाने का जागरुकता अभियान चलाते हुए सेनेटरी पैड का निशुल्क वितरण किया। इस मौके पर क्षेत्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि मानवधिकार सामाजिक न्याय संगठन की मुहिम
झुग्गी झोपड़ी और स्कूलों में महिलाओं / युवतियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए और संगठनों के पदाधिकारी को साथ लेकर महिला सशक्तिकरण का कार्य कर रहा है
प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से प्रेरणा लेकर उन्होंने स्लम एरिया में रहने वाली महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की मुहिम चलाई।
जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी का साथ लेकर मुहिम शुरू की जिसमें स्लम एरिया में महिलाओं, युवतियों को मासिक धर्म के दौरान गंदे कपड़े के बजाए सेनेटरी पैड का प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता के साथ सेनेटरी पैड के फायदे बताए गए।
महिलाओं साफ कपड़े: यह सबसे सामान्य टिप है, जो पर्सनल हाइजीन में पहले नंबर पर आती है। कपड़ों में बहुत से कीटाणु होते हैं और अगर इन्हें रोजाना न धोया जाए, तो समस्या का कारण बन सकते हैं, इसलिए कपड़े रोजाना बदलें।
पर्सनल हाइजीन के लिए सही आहार का सेवन भी जरूरी है। प्रतिदिन नहाना भी जरूरी है।इस मौके पर मानवधिकार सामाजिक न्याय संगठन के प्रदेश कानूनी सलाहकार राजकुमार तिवारी, महानगर सचिव रेखा निगम, राखी यादव अमित अरोड़ा विजय भंडारी आदि लोग मौजूद रहे

More Stories
बाबा के धाम मे लग रहा सुनहरी रौशनी मे लगा चाँदी का तड़का,. केदारनाथ धाम में रात्रि एवं भोरकाल में पुनः हुई बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढकी केदारपुरी, बाबा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु।
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू