
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा अंतर ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध द दून स्कूल में और गरीब बच्चों को निशुल्क अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु सचिन जैन ने कहा कि माननीय शिक्षकगण आप सभी को नमन. इस शिक्षक दिवस पर मैं यह कहना चाहता हूं कि शिक्षक का हमारे जीवन में अमूल्य योगदान है. शिक्षकों के बिना यह मानव जीवन सार्थक नहीं है. हर किसी के जीवन में एक गुरु या शिक्षक का होना बेहद आवश्यक है. इसलिए हम सभी को सदा शिक्षकों का मान-सम्मान करना चाहिए और उनकी बातों पर अमल करना चाहिए. जिंदगी में यदि हम थोड़े भी सफल होते हैं, तो इसका श्रेय हमारे माता- पिता के बाद जिन्हें जाना चाहिए वो है हमारे शिक्षक. हम तो महज एक मिट्टी है, जबकि हमें किसी भी रूप में ढालने का काम कुमार रूपी शिक्षक करते हैं.। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में श्री विशाल मोहला ( head of Computer and IT,) श्री सुधीर थापा ( house master) श्री चंदन सिंह घुघतियाल याल (hed of math,math teacher) का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने संगठन सभी सदस्यों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया और कहा कि हमारा जहां भी सहयोग आप को चाहिएगा हम सभी आप सबके साथ खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक नरेश जैन जी प्रदेश पदाधिकारी वीना जैन जी राजकुमार तिवारी आदि लोग मौजूद रहे

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!