इस साल केदारनाथ की यात्रा मे पुलिस और होमगार्ड मिलकर नये नये आयाम पेश कर रहे है कभी कीसी घायल यात्री को बा-वर्दी कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुचा रहे है तो कभी बुजुर्ग दिव्यांग तीर्थयात्री को पीठ पर लेजाकर बाबा के दर्शन करा रहे है अब केदारनाथ धाम में बुजुर्ग श्रद्धालु को अपनी पीठ में लादकर अस्पताल तक पहुंचाने वाले होमगार्ड जवान को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सम्मानित किये जाने की घोषणा की है
आपको बता दे कि इस वर्ष की प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान निरन्तर श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। तकरीबन छ: लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम दर्शन हेतु आ चुके हैं।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस व सहायक पुलिस बल के स्तर से केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के अपने परिवार से बिछड़ जाने पर ढूंढकर मिलवाया जा रहा है,
श्रद्धालुओं के सामान या मोबाइल इत्यादि खो जाने पर ढूंढकर सकुशल वापस कराया जा रहा है। मन्दिर दर्शन के समय आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। किसी प्रकार की विषम परिस्थति सामने आने पर मदद की जा रही है। बीते कल होमगार्ड जवान प्रमोद कुमार ने बारिश में भीगकर लगभग मूर्च्छित सी हो चुकी बुजुर्ग माता जी को अपनी पीठ में लादकर केदारनाथ स्थित अस्पताल तक पहुंचाया गया था। आज पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे ने इन होमगार्ड जवान को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है।

More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी सख्त क़ानूनी कार्रवाई – बंसीधर तिवारी !
राजधानी मे दिखा श्रद्धा का गुब्बार,94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें,श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गुंजा परिसर, श्री दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड का परंपरा के अनुसार विधि विधान से हुआ पूजन !
नशे की हालत में बाजार में उत्पात मचाना चार लोगो को पड़ा भारी, कोटद्वार पुलिस ने चारो को हवालत भेजकर उतारी शराब की खुमारी !