चमनलाल कौशल(राष्ट्रीय दिया समाचार)डोईवाला
डोईवाला- पेन-इंडिया स्कूल, भानियवाला में संचालित सीएससी बाल विद्यालय होली की धूम रही। नन्हे बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकार होली उत्सव मनाया।
पेन-इंडिया स्कूल प्रबंधन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में मौजूद बच्चों ने आपस में रंग गुलाल लगा होली खेली। शिक्षिकाओं ने सभी बच्चों का स्वागत अबीर का टीका लगाकर किया। बच्चों ने होली के गानों पर डांस कर खूब रंग जमाया। होली के गाने गाए गए। बच्चों को हाथों में रंग लगाकर पाम पेंटिंग करवाई गई और होली संबंधित बहुत सारे गेम्स करवाए गए। स्कूल को रंग बिरंगे होली थीम से सजाया गया। इस दौरान स्कूल के संरक्षक डॉ.प्रकाश केशवया ने होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार एकता का संदेश देता है। संचालक अनूप रावत व संतोष बुड़ाकोटी ने कहा कि सभी शिक्षक शिक्षिकाओं, बच्चों और उनके अभिभावकों को भी होली की बधाई दी। इस दौरान स्कूल की शिक्षिकाएं ऋतु शर्मा, दीपालिका नेगी, दीपाली तोपवाल, निर्मला गुसाईं व सहायिका रेखा आदि मौजूद रहे।


More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त