
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
एम्स ऋषिकेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से छोटे बच्चों के इलाज हेतु 42 बेड का ’सेन्टर फाॅर एडवांस्ड पिडियाट्रिक’ (सीएपी) स्थापित है। इस सेन्टर में एक महीने से अधिक और 14 वर्ष तक की उम्र के उन सभी बच्चों का इलाज किया जाता है जो गंभीर किस्म की बीमारी से ग्रसित होते हैं। एम्स पंहुची एन.एच.एम की मिशन निदेशक स्वाति एस भदौरिया ने इस केन्द्र में स्वास्थ्य सुविधाओं से संबन्धित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने केन्द्र के जनरल वार्ड, पीडियाट्रिक आईसीयू और एचडीयू का निरीक्षण कर वार्ड में भर्ती बच्चों से बात भी की और उनके स्वास्थ्य और किए जा रहे इलाज की जानकारी भी हासिल की। इस दौरान संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने उन्हें संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाये जा रही मेडिकल फेसिलिटी और संसाधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि वर्तमान में केन्द्र में 12 बाल रोगियों का इलाज चल रहा है। संस्थान का उद्देश्य है कि बाल रोगियों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार का इलाज उपलब्ध कराया जाय। इसके लिए योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है और आवश्यक स्टाफ की तैनाती भी कर दी गयी है।


More Stories
वैश्विक संकट के बीच राष्ट्रहित में एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी की अनूठी पहल,ईंधन संरक्षण का दिया संदेश, बड़े वाहन को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले एसएसपी नैनीताल,आमजन से छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन एवं पैदल चलने की अपील !
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; निरिक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का हुआ बड़ा खुलासा, उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को भेजी संस्तुति !
देहरादून की ANTF टीम ने शातिर नशा तस्कर दिलशाद को किया गिरफ्तार, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशे की गोलियां और केप्सूल किये बरामद,पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बना रहा था नशे का शिकार !