February 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

oplus_0

राजधानी के वार्ड नंबर 4 मे हिन्दू सम्मेलन का किया आयोजन, हिन्दू धर्म मे जात पात को दूर करने पर दिया जोर !

संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देहरादून के कुल्हान प्रांगण में एक हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस सम्मेलन में श्री गंगा सभा हरिद्वार के सचिव उज्जवल पंडित और संघ के के पूर्व प्रचारक सुरेंदर जी ने अपने संबोधन दिए। उन्होंने अपनी संस्कृति, समाज और वर्तमान में परिवारों को संयुक्त रखने की भूमिका पर विशेष बल दिया।

oplus_0

आयोजन समिति के सदस्य अरविन्द कपिल,दीपक चौहान,समीर पुंडीर,प्रदीप,नरेश,पिंटू दबंग,विक्रम,सौरभ उनियाल मुकेश बिजलवान ने एकता पर जोर देते हुए कहा कि जब-जब हिंदू भाव को भूला गया, तब-तब बड़ी विपदाएं आईं। उन्होंने यह भी कहा कि आज हम देखते हैं कि सगे भाई भी जमीन, जाति या क्षेत्र विवादों के कारण एकजुट नहीं रह पाते हैं। उन्होंने लोगों से आपस में लड़ने के बजाय परिवार, समाज, देश और राष्ट्र के लिए सोचने का आग्रह किया और अपनी संस्कृति का अनुकरण करने की आवश्यकता बताई।का र्यक्रम में जुगराडा कन्या जूनियर की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें गणेश वंदना, दीप प्रज्वलन मंत्र, स्वागत गान और देशभक्ति गीत शामिल थे। हिन्दू सम्मेलन मे हज़ारो की संख्या मे पुरुष और महिलाओ ने भाग लिया !

 

 

Share