
थाना राजपुर की आई टी पार्क चौकी क्षेत्र मे तेज रफ्तार के चलते हिमाचल प्रदेश निवासी आई टी इंजीनीयर की दुखद मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि समय करीब 1:30 बजे थाना राजपुर को सूचना प्राप्त हुई की एक बाइक संख्या HP71A 1320 धौरणपुल के पास पेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमे मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं, इस सूचना पर तत्काल आईटी पार्क चौकी इंचार्ज धनीराम पुरोहित मय पुलिस बल के मौके पर पहुँचे तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया, जहां दौराने उपचार उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। मृतक के संबंध में जानकारी करने में ज्ञात हुआ कि मृतक आईटी पार्क में एक आई0टी0 कंपनी में इंजीनियर था तथा राजपुर क्षेत्र में शिव गंगा कॉलोनी में पिछले दो- ढाई वर्षो से रह रहा था। रात्रि में मृतक अपनी शिफ्ट खत्म कर अपने घर की ओर जा रहा था। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनो को सूचित किया गया है, शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।

*मृतक व्यक्ति का नाम*
ऋषभ ठाकुर पुत्र राजेन्द्र ठाकुर निवासी ग्राम नहान, हिमाचल प्रदेश, उम्र 29 वर्ष, हाल पता- शिव गंगा कॉलोनी, राजपुर, देहरादून

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं