देहरादून
उत्तराखंड हाईकोर्ट में चर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड के दोषी राजेश गुलाटी की शॉर्ट टर्म बेल याचिका पर सुनवाई हुई. मामले को सुनने के बाद वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ ने आरोपी को इलाज के लिए 45 दिन की शॉर्ट टर्म बेल दी है. मामले में अब अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।
राजेश गुलाटी की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया था कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है. ऐसे में डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह ही है. इस आधार पर उसने हाईकोर्ट से शॉर्ट टर्म बेल की मांग की थी. आरोपी ने याचिका में कहा कि वह सॉफ्टेवयर इंजीनियर भी रह चुका है. जेल में अच्छे आचरण के लिए उसे जेल प्रशासन की तरफ से सर्टिफिकेट दिया गया है. ऐसे में वह जमानत नियमों का उल्लंघन नहीं करेगा।
वर्ष 2010 में उत्तराखंड में चर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड जिससे उत्तराखंड ही नहीं पूरा देश हिल गया था हत्यारे राजेश गुलाटी ने अपनी पत्नी की धारदार हथियारों से 72 टुकड़े कर दिए थे। देहरादून की शांत वादियों में लव मैरिज का ऐसा अंजाम हुआ था कि हर सुनने और देखने वाले की रुह कांप गई ही 12 वर्षों पहले हुए इस अपराध ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। पेशे से एक साफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने झगड़ा होने के बाद अपनी पत्नी अनुपमा को मौत के घाट उतार दिया था पत्नी को मारने के बाद कई दिनों तक शव के टुकड़े डीप फ्रीजर में रख दिए थे और एक एक टुकड़े को जंगल में फेकने जाया करता था राजेश ने अनुपमा के साथ 1999 में लव मैरिज की थी। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि लव मैरिज का ऐसा अंजाम होगा।

More Stories
देश की आजादी की 80 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली तिरंगा यात्रा.!
स्वतंत्रा दिवस से पूर्व देहरादून पुलिस अलर्ट मोड़ पर, शहर से लेकर देहात तक चला सघन चेकिंग अभियान, होटलों धर्मशालो सहित खंगले रेलवे स्टेशन और बस अड्डे,हर शख्स की सुरक्षा ही हमारा पहला कर्तव्य -एसएसपी देहरादून प्रमेंद डोभाल.!
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में निकली भव्य तिरंगा यात्रा* *न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग.!