उत्तराखंड में यहाँ संतो ने देखी The kashmir files फ़िल्म लगाए भारत माता की जय के नारे….
हरिद्वार : कश्मीरी हिंदुओं के मुद्दे पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल इन दिनों खासी चर्चा में है। हरिद्वार में साधु संतों ने सिनेमा हॉल पहुंचकर फिल्म देखी। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी की अगुवाई में फिल्म देखने पहुंचे साधु संतों ने फिल्म की काफी तारीफ की और भारत माता की जय के नारे लगाए।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि सच्चाई है और हिंदुओं के एकजुट हो जाने के लिए एक चेतावनी भी है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने कई घटनाओं पर पर्दा डाला है इसी तरह उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलन के दौरान हुए रामपुर तिराहा कांड पर भी फिल्म बननी चाहिए। तभी सच्चाई लोगों के सामने आयेगी।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप