उत्तराखंड में यहाँ पर्यटक ने कार में खरोंच लगने पर निकाली तलवार, कार का शीशा तोड़ा, एक लड़की घायल… जमकर मचाया उत्पात…..
ऋषिकेश: सिख पर्यटक ने दूसरी कार का शीशा भी तोड़ दिया। इस दौरान दूसरी कार में बैठे लोग भाग गए। इस दौरान एक लड़की तलवार की चपेट में आने से घायल हो गई।
उत्तराखंड के ऋषिकेश में चंद्रभागा पुल के समीप एक सिख पर्यटक ने तलवार लहराकर जमकर उत्पात मचाया। तलवार की चपेट में आने से एक लड़की घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि सिख यात्री की धर पकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
रविवार देर शाम चंद्रभागा पुल के समीप एक सिख पर्यटक की कार को एक अन्य कार से हल्की खरोंच लग गई। इससे नाराज सिख पर्यटक ने कार से उतर कर हाथ में तलवार लेकर जमकर उत्पात मचाया।
सिख पर्यटक ने दूसरी कार का शीशा भी तोड़ दिया। इस दौरान दूसरी कार में बैठे लोग भाग गए। सिख पर्यटक के तलवार लहराने पर यहां मौजूद एक लड़की तलवार की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि लड़की को पांच टांके लगाए गए हैं। कोतवाल आरएस खोलिया ने बताया घटना की जानकारी मिली है। कार नम्बर के आधार पर सिख पर्यटक की तलाश की जा रही है।


More Stories
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!