उत्तराखंड में पहले चरण की उड़ान पूरी, लौटे सात कंपनियों के हेलिकॉप्टर, रिकाॅर्ड 10027 शटल…..
देहरादून: यात्रा के पहले चरण में 10 मई को कपाटोद्घाटन से लेकर 20 जून तक 42 दिन में इन हेलिकॉप्टर से कुल 56,110 यात्री धाम पहुंचे। जबकि 56624 यात्री दर्शन कर वापस लौटे।
इस दौरान हेलिकॉप्टर ने 10,027 शटल कीं, जो बीते वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है।केदारनाथ यात्रा से सात हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर वापस लौट गए हैं। शनिवार से रोटेशन में तीन हेली कंपनियाें के हेलिकॉप्टर केदारघाटी के अलग-अलग हेलिपैड से धाम में लिए उड़ान भरेंगे। वहीं, आगामी 10 जुलाई से मानसून सीजन में दो कंपनी अपनी सेवाएं देती रहेंगी।
।10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष आठ हेली कंपनियों के नौ हेलिकाॅप्टर ने गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी के अलग-अलग हेलिपैड से अपनी सेवाएं शुरू की थीं। यात्रा के पहले चरण में 10 मई को कपाटोद्घाटन से लेकर 20 जून तक 42 दिन में इन हेलिकॉप्टर से कुल 56,110 यात्री धाम पहुंचे। जबकि 56624 यात्री दर्शन कर वापस लौटे। इस दौरान हेलिकॉप्टर ने 10,027 शटल कीं, जो बीते वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है।
शनिवार को यात्रा से सात हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर केदारनाथ यात्रा से वापस लौट गए हैं, जिसमें ट्रांस भारत, आर्यन, पवनहंस, थुंबी, हिमालन, एरो और क्रिस्टल एविऐशन के हेलिकॉप्टर शामिल हैं।
वहीं, शुक्रवार को ग्लोबल वेक्ट्रा कंपनी के हेलिकॉप्टर धाम के लिए अपनी नियमित उड़ान भरता रहा ज बकि शनिवार को हिमालयन एविएशन का हेलिकॉप्टर पुन: वापस लौटेगा और आगामी 10 जुलाई तक ग्लोबल वेक्टा कंपनी के साथ रोटेशन में अपनी हेलिकॉप्टर का सेवा का संचालन करता रहेगा।
इसके बाद, आगामी 10 जुलाई से पूरे मानसून सीजन में ट्रांस भारत और हिमालयन हेली कंपनी के हेलिकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान भरते रहेंगे। आपदा के बाद यह पहला मौका है, जब हेली कंपनियों ने मानसून सीजन को देखते हुए अपनी पहले चरण की सेवा को 20 जून तक ही संचालित किया है। बीते वर्षों तक 25 जून से 2 से 3 जुलाई तक हेलिकॉप्टर उड़ान भरते थे।
कंपनीवार नौ हेलिकॉप्टर ने 42 दिन में की गई शटल
हेली कंपनी कुल शटल
आर्यन 974
ट्रांस भारत 1144
पवन हंस 948
थुंबी एविएशन 1117
ग्लोबल वेक्ट्रा 1023
ट्रांस भारत 1128
हिमालयन हेली 1254
क्रिस्टल 1106
एरो 1333
केदारनाथ यात्रा में हेली कंपनियों ने पहले चरण की सेवाएं पूरी कर दी हैं। सात हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर वापस लौट गए हैं। शनिवार से दो हेली कंपनियां रोटेशन में अपनी सेवाएं देंगी। वहीं, आगामी मानसून सीजन में 10 जुलाई से दो ट्रांस भारत और हिमालयन हेली कंपनी केदारनाथ यात्रा में अपनी सेवा देती रहेगी। – राहुल चौबे, केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी रुद्रप्रयाग।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश