जिला अधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-23 का अधिभार जमा न किए जाने पर जनपद की 4 विदेशी मदिरा की दुकानों का आवंटन लाइसेंस निरस्त करते हुए संबंधित अनुज्ञापियो को भविष्य में आबकारी अनुज्ञापन हेतु विवर्जित कर दिया गया है। साथ ही दुकानों के पुनरव्यवस्थापन में हुई राजस्व क्षति की वसूली भू राजस्व की भांति किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। आवंटन निरस्त हुई दुकानों में राजपुर रोड -3, चकराता रोड-1 निकट किशन नगर, मोहकमपुर एवं सेलाकुई शामिल है।

More Stories
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था, सरकार का बड़ा निर्णय
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद, अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री