मसूरी
पहाड़ों की रानी मसूरी में आफत की बारिश जारी है। इसी बीच रविवार को शाम को मसूरी और आसपास के क्षेत्र में हुई भारी बारिश से कैम्पटी फाल में उफान आ गया। लेकिन गनीमत ये रही कि कैम्पटी फॉल का आनंद लेने कैमपटी फाल में पर्यटक ना के बराबर थे जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया बता दे कि अकसर कैम्पटी फाल में पर्यटकों की भारी भीड़ होती थी। खबरों के मुताबिक, भारी बारिश के बाद कैम्पटी फॉल में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया। पानी का बहाव इतना तेज होने से कैम्पटी फॉल में हंडकप मच गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तत्काल फॉल में मौजूद लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। साथ ही मुख्य झरने के इर्द-गिर्द के दुकानदारों को भी वहां से हटा लिया गया। कैम्पटी पुलिस ने बताया कि रविवार को शाम के समय अचानक कैम्पटी फाल का जलस्तर बढ़ गया जिससे कैम्पटी फॉल मे अफरा तफरी मच गई जिसके बाद पुलिस द्वारा कैम्पटी फॉल में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया वही सुरक्षा की दृष्टि से कैम्पटी फॉल को खाली करवा लिया गया। उन्होने कहा कि देर शाम को कैम्पटी फाल का जलस्तर सामान्य हो गया था।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही